भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की बैठक न्यूयार्क में
कृष्णा ने एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि अभी तक विदेश सचिवों की मुलाकात नहीं हो पाई है। आशा है कि वे न्यूयार्क में मिलेंगे और उनकी बातचीत के परिणामों के आधार पर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात होगी।
न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के दौरान विदेश मंत्रियों की बैठक पर मिस्र के शर्म अल-शेख में 16 जुलाई को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की बैठक में सहमति बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications