हिन्दी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग पर गृह राज्यमंत्री माकन के साथ बैठक
बैठक में कम्प्यूटर पर हिन्दी प्रयोग में आने वाली आम समस्याओं, उपलब्ध हिन्दी सॉफ्टवेयरों की उपयुक्तता, हिन्दी सॉफ्टवेयरों से अपेक्षाएं, हिन्दी प्रयोक्ताओं में तकनीकी जागरूकता पैदा करने के लिए प्रशिक्षण व प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार कर संस्तुति देने हेतु तीन समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया।
समितियों में संबंधित सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ प्रमुख भाषाविद् भी शामिल होंगे। समितियां शीघ्रातिशीघ्र अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications