कंधमाल हिंसा मामले में भाजपा विधायक बरी
मनोज प्रधान पर कंधमाल हिंसा के दौरान संकरखोल गांव में मेघनाद दिघल के अपहरण और उसकी हत्या करने का आरोप था।
अदालत ने प्रधान के साथ ही चार अन्य आरोपियों को भी मामले से बरी कर दिया। प्रधान घरों में आग लगाने के आरोप से पहले ही बरी हो चुके हैं।
कंधमाल के लोक अभियोजक ने कहा, "प्रधान को दो मामलों में बरी किया गया है क्योंकि उन पर जो आरोप लगाए गए थे वह साबित नहीं किए जा सके।"
पिछले साल 23 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या के बाद जिले में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क उठी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications