अगवा विमान को पुलिस ने कब्जे में लिया, सभी यात्री सुरक्षित (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस संबंध में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को तीन संदिग्ध हमलावरों ने विमान को अगवा कर लिया था और इसे विस्फोट से उड़ाने की धमकी भी दी थी। अपहर्ता मेक्सिको के राष्ट्रपति फिलिप काल्डेरॉन से बातचीत की मांग कर रहे थे।
स्थानीय विमानन कंपनी एरोमेक्सिको का यह विमान बोईंग-737 मशूहर शहर कैनकुन से उड़ा था। कैनकुन हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी के प्रवक्ता एडुडरे रिवादेनेरिया ने बताया कि इस विमान में 76 लोग सवार थे जबकि दूसरे सूत्रों का कहना है कि इसमें कुल 104 यात्री थे।
अपहर्ताओं ने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को रिहा कर दिया। इस विमान से मुक्त हुई ग्रेसिया नाम की एक महिला ने बताया कि अपहर्ता सामान्य दिखने वाले हैं। उन्होंने कहा, "एक अपहर्ता ने अच्छी घड़ी और अच्छी शर्ट पहन रखी थी।"
यह विमान मेक्सिको अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा है। मेक्सिको के संचार एवं परिवहन मंत्री जुआन होलिनर ने बताया कि हवाई हड्डे का संचालन सामान्य ढंग से चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications