यमन में 12 विद्रोही और 2 सैनिक मारे गए
सना, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। यमन के पूर्वोत्तर में बुधवार को सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच हुई मुठभेड़ में 12 विद्रोही मारे गए। इस दौरान दो जवानों की भी मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह घटना सऊदी अरब की सीमा से लगे सादा प्रांत की है। इस इलाके में सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच लड़ाई एक महीने पहले आरंभ हुई थी।
यमनी सेना का दावा है कि उसने विद्रोहियों के मजबूत गढ़ पर हमला किया है और कई इलाकों में अपने कब्जे में लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications