महबूबा मुफ्ती सड़क दुर्घटना में घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महबूबा डोडा जिले में कई बैठकों में हिस्सा लेने के बाद अपनी एंबेसेडर कार से जम्मू जा रही थीं। जम्मू से 35 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास उनकी कार सड़क से फिसलकर पलटते हुए पांच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।
पीडीपी के बयान में कहा गया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने तत्काल उन्हें कार से बाहर निकाला और जम्मू के सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए। उनके चेहरे पर मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications