उपराज्यपाल ने दिए भगदड़ की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
उपराज्यपाल ने इस दुखद घटना पर पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की।
मजिस्ट्रेट जांच के तहत दुर्घटना के कारणों, उसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और परिस्थितियों के अलावा भविष्य में ऐसी दुर्घटना से बचने के उपायों पर विचार किया जाएगा।
इस दुर्घटना में घायल 30 छात्राओं को गुरु तेगबहादुर अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया गया और शेष छात्राओं का इलाज किया जा रहा है। जगप्रवेश चन्द्र अस्पताल में भी दो छात्राओं को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications