बिहार में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आरंभ

पटना, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा उपचुनाव के प्रथम चरण के तहत सात सीटों पर गुरुवार सुबह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से आरंभ हो गया। मतदान के मद्देनजर सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक बोचहा, औराई, कल्याणपुर, वारिसनगर, रामगढ़, चैनपुर तथा चेनारी विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदाता अपने मताधिकारी का उपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 14,93,962 मतदाता 1,622 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चुनाव में पांच महिला समेत कुल 71 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 24 निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में 15 सितंबर को 11 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+