इलाहाबाद विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ व पथराव के आरोपी दो छात्र गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक (शहर) अवधेश कुमार विजेता ने आईएएनएस को बताया कि विश्वविद्यालय में तोड़फोड़, सार्वजनिक वाहनों को निशाना बनाने और पुलिस पर पथराव के आरोप में 10 छात्रों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को सम्राट कुमार और अखिलेश यादव नाम के दो छात्रों को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार छात्रों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मालूम हो कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने बुधवार को छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया था। इस दौरान छात्रों की पुलिस से तीखी झ्झड़प हुई। पथराव और तोड़फोड़ कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले दो सालों से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications