इराक में बम विस्फोटों में 29 मरे, 81 घायल (लीड-1)
इराक के निन्वेह सूबे की राजधानी मोसूल में गुरुवार तड़के ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए और 43 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि विस्फोटकों से भरे एक ट्रक में तड़के पूर्वी मोसूल के कुर्द बहुल वारदाक गांव में धमाका हो गया। इस विस्फोट में 12 से ज्यादा मकान नष्ट हो गए।
सुरक्षाकर्मियों ने पास ही खड़े विस्फोटकों से लदे एक अन्य ट्रक के बम समय रहते निष्क्रिय कर दिए।
उधर दक्षिणी बगदाद में दो विस्फोटों में चार लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा मध्य बगदाद में एक अन्य बम विस्फोट में आठ नागरिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications