सरल सवालों के भी जवाब नहीं दे पाए सरकारी स्कूलों के अध्यापक
जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि विगत दो दिन जिले के प्राथमिक स्कूलों में अध्यापन मूल्यांकन के लिए औचक निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों के अध्यापक गणित के सरल सवालों का जवाब नहीं दे पाए।
कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार से इन अध्यापकों की वेतनवृद्धि पर रोक लगाने और वेतन में कटौती की सिफारिश की गई है।
उन्होंने बताया कि अध्यापकों का इस तरह के सवालों का जवाब देने में असमर्थ होना चौंकाने वाला था। जिस स्कूल के अध्यापक इतने आसान सवालों का जवाब नहीं दे सकते तो वहां के छात्रों से हम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।
अधिकारी के अनुसार अध्यापकों से पूछे जाने वाले गणित के सवाल बेहद सरल थे, लेकिन कुछ अध्यापक उनका जवाब देने में असमर्थ रहे और कुछ ने गलत जवाब दिए। अधिकारी ने बताया कि कुछ स्कूलों के अध्यापक तो 10 और 20 का पहाड़ा तक पूरा नहीं सुना पाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications