सईद को संरक्षण देने में पाकिस्तान का निहित स्वार्थ : कृष्णा
कृष्णा ने समाचार चैनल 'हेडलाइंस टुडे' को एक साक्षात्कार में कहा, "हाफिज सईद को बचाने में उनके निहित स्वार्थ हैं। हमें कोई संदेह नहीं है कि 26/11 हमले के पीछे सईद का दिमाग है और इसे साबित करने के लिए हमारे पास साक्ष्य हैं।"
कृष्णा ने कहा कि इस महीने के अंत में न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के दौरान कुरैशी से उनकी मुलाकात में आतंकवाद का मुद्दा फिर केंद्र में होगा।
उन्होंने कहा, "हम लगातार पाकिस्तान को आतंकवाद पर नियंत्रण के लिए कह रहे हैं, आतंकवाद के चलते हम अन्य मुद्दों पर एक दूसरे से वार्ता नहीं कर सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications