उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार गुरुवार को प्रदान किया जाएगा

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। पिछले वर्ष के लिए उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष राम निवास मिर्धा गुरुवार को एक विशेष समारोह में प्रदान करेंगे। इस समारोह के बाद 10 से 16 सितम्बर, 2009 तक संगीत, नृत्य और थियेटर का एक सप्ताह का कार्यक्रम चलेगा।

उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार वर्ष 2006 में संगीत नाटक अकादमी, राष्ट्रीय संगीत नृत्य तथा नाटक अकादमी द्वारा शुरू किया गया था जो केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की एक स्वायत्त संस्था और देश में ललित कला की एक शीर्ष संस्था है।

इस पुरस्कार का उद्देश्य ललित कला के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना और उन्हें प्रारंभिक जीवन में ही राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देना है ताकि वे अपने चुने हुए कला क्षेत्र में जीवन भर लगन तथा निष्ठा से काम करते रहें।

पुरस्कार को 35 वर्ष से कम उम्र के कलाकारों को दिया जाता है। इनमें संगीत, नृत्य, थियेटर, कठपुतली और ललित कला में छात्रवृत्ति शामिल है। इस पुरस्कार के लिए देश भर से ऐसे 33 युवा कलाकारों को ललित कला के विभिन्न क्षेत्रों से चुना गया है, जिन्होंने अपने अपने कला क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

संगीत के क्षेत्र में नौ युवा कलाकारों को 8 पुरस्कारों के लिए चुना गया है (इनमें से एक संयुक्त पुरस्कार है)। रजनीश मिश्र और रीतेश मिश्र (संयुक्त पुरस्कार) और विशाल जैन हिन्दुस्तानी गायन के लिए, जयशंकर मिश्र (तबला) और देबोप्रिया चटर्जी (बांसुरी) हिन्दुस्तान वाद्य यंत्र, कर्नाटक गायन के लिए वी़ सुमित्रा और मानसी प्रसाद, सी़ एस़ बालास्कर (वायलिन) तथा बी़ एस़ पुरुषोत्तम (कंजीरा) कर्नाटक वाद्य संगीत के लिए चुने गए।

नृत्य के क्षेत्र में आठ उत्कृष्ट कलाकारों को चुना गया (इनमें एक संयुक्त पुरस्कार है) है। इनमें गायत्री बालागुरूनाथन (भरतनाट्यम), गौरी दिवाकर (कत्थक), विजया कुमार एऩ (कथकली), बिम्बावती देवी (मणिपुरी), राहुल आचार्य (ओडिसी), अरूणिमा कुमार (कुचिपुड़ी), मीरनंदा बड़ठाकुर, सत्रिया और पूर्वाधनाश्री (विलासिनी नाट्यम) को चुना गया है।

थियेटर के क्षेत्र में भी आठ उत्कृष्ट कलाकारों को चुना गया है। निर्देशन के लिए सुमित शर्मा और अमितेश ग्रोवर, अभिनय के लिए वाजिन्दर कुमार और ज़े एल़ सरिथा, नाटक लेखन के लिए इरावती कार्णिक, अजय कुमार (थियेटर संगीत के लिए), एलाइड थियेटर आर्ट्स (प्रकाश व्यवस्था) के लिए गोविन्द सिह यादव और आऱ क़े सनातोन सिह (शुर्नाग लीला, मणिपुर) को चुना गया है।

अन्य परंपरागत लोक जनजातीय संगीत, थियेटर तथा कठपुतली कला के लिए ऋतु वर्मा (पंडवानी-छत्तीसगढ़)। दयाराम (मंड-राजस्थान)। सैयद मुहम्मद इरफान पी़ पी़ (लोक संगीत-डोलीपट्ट, लक्षद्वीप)। मायांगलामबाग मागंगसाना मैती (परंपरागत संगीत-पेना, मणिपुर)। शबीर अहमद सजनावास (सूफियाना कलाम-जम्मू कश्मीर)। प्रमोद कुमार (नाटक, उड़ीसा)। सुदर्शन क़े वी़ (यक्षगान-परंपरागत स्ट्रिग एवं रॉड कथपुतली, कर्नाटक) और श्रीकांता बोस को (मिमे) के लिए चुना गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+