दलाई लामा नवंबर में अरूणाचल प्रदेश की यात्रा करेंगे
भारत सरकार की अनुमति न मिलने के कारण दलाई लामा पिछले साल राज्य की यात्रा स्थगित कर चुके हैं।
दलाई लामा के निजी सचिव चिमे चोयेक्यप्पा ने आईएएनएस को बताया, "अरूणाचल प्रदेश के लिए प्रस्तावित यात्रा नवंबर के दूसरे सप्ताह में बनाई गई है, जिसके विवरण पर अभी काम किया जाना बाकी है।"
अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पिछले साल धर्मशाला की यात्रा के दौरान दलाई लामा को तवांग में एक अस्पताल के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था। दलाई लामा ने इसके निर्माण के लिए 20 लाख रुपये का योगदान दिया था।
तवांग पवित्र बौद्ध मठों में से एक है। 1959 में अपने निर्वासन के समय दलाई लामा इस क्षेत्र से होकर गुजरे थे। 17 वीं शताब्दी में छठे दलाई लामा वहीं पैदा हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications