बिहार में उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान हुआ (लीड-1)
अधिकारियों के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
बाढ़ व सूखा प्रभावित करीब दर्जन भर गांवों ने उपचुनाव का बहिष्कार किया। इन गांवों की जनता का आरोप था कि राज्य सरकार राहत व बचाव कार्य में असफल रही है।
इन उपचुनावों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के लिए जनमत संग्रह माना जा रहा है।
जिन सात विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव संपन्न हुआ वे हैं- वारिसनगर, कल्याणुपर, बोचाहा, चेनारी, औरई, चैनपुर और रामगढ़।
प्रदेश की अन्य 11 सीटों के लिए आगामी 15 सितम्बर को मतदान होगा। पिछला लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे विधायकों के इस्तीफे के बाद ये सीटें खाली हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications