आवास ऋण पर ब्याज में मिलेगी एक फीसदी की छूट
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने पत्रकारों से कहा, "ब्याज में एक फीसदी की छूट 10 लाख रुपये तक के आवास ऋण की पहले 12 मासिक किस्तों पर लागू होगी।"
उन्होंने कहा कि इस छूट का लाभ लेने के लिए आवास के निर्माण, खरीद या विस्तार के लिए कुल खर्च 20 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।
सरकार ने एक बयान में कहा कि ब्याज में यह छूट वर्ष 2009-10 के बजट में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा ब्याज दर में छूट देने की घोषणा का हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications