केंद्रीय कर्मचारियों को अतिरिक्त 5 फीसदी महंगाई भत्ता (लीड-1)
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं से कहा, "मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनधारियों के महंगाई राहत के लिए अतिरिक्त आवंटन जारी करने का फैसला किया है, जो एक जुलाई से प्रभावी होगी।"
इस वृद्धि के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को अब उनके मूल वेतन का 27.77 फीसदी मंहगाई भत्ता मिलेगा।
सोनी ने कहा, "इस घोषणा से वर्ष 2009-10 के दौरान सरकार पर 2903.55 करोड़ रुपये का जबकि इसके बाद प्रति वर्ष 4355.35 करोड़ रुपये सालाना बोझ पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications