जसवंत के निष्कासन पर अब शेखावत ने उठाए सवाल
जसवंत सिंह ने गुरुवार को यहां शेखावत से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद शेखावत ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "जसवंत सिंह के साथ जैसा व्यवहार हुआ वह उचित नहीं था। उन्होंने जो किताब लिखी है उसके लिए तो उनकी सराहना की जानी चाहिए थी।"
उन्होंने कहा, "जसवंत को पार्टी के साथ होना चाहिए और मैं तो जनता के साथ हूं ही।"
उन्होंने कहा कि भाजपा में अनुशासनहीनता बढ़ी है और संगठन की गुणवत्ता में कमी आई है।
शेखावत से अपनी मुलाकात के बारे में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जसवंत ने कहा, "शेखावतजी को मैं 1966 से जानता हूं। मैं उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने आया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications