शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी करेगा जांच दल
मानव संसाधन विकास विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि उक्त दल के अधिकारियों को भी यह मालूम नहीं होगा कि उन्हें किस समय किस विद्यालय में औचक निरीक्षण करना है। इस दल के अधिकारी विद्यालय में पढ़ाई की स्थिति के साथ ही मध्याह्न् भोजन योजना की भी जांच करेंगे।
उन्होंने बताया कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इस तरह की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि बगर सूचना के अनुपस्थित रहने वालों शिक्षकों के खिलाफ वेतन रोकने से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है। प्रत्येक जांच दल को आवंटित विद्यालयों में प्रति माह कम से कम एक बार और वर्ष में 12 बार औचक निरीक्षण करना अनिवार्य होगा।
एक जांच अधिकारी को तीन विद्यालयों की जिम्मेदारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग के प्रखंड और जिला स्तर के पदाधिकारियों को अंत में सूचना दी जाएगी कि किस अधिकारी को किस विद्यालय का औचक निरीक्षण करना है।
उन्होंने बताया कि कक्षा में उपस्थित रहकर बेहतर अध्यापन करने वाले शिक्षकों को सरकार प्रोत्साहित भी करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications