अफवाह नहीं छेड़खानी के कारण मची भगदड़ : पीड़ित छात्रा

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के एक स्कूल में मची भगदड़ की एक पीड़िता ने कहा है कि पानी में करंट फैलने की अफवाह से नहीं वरन लड़कों की छेड़खानी के कारण यह घटना हुई। यद्यपि सरकार ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

खजूरी खास के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा रेशमा सुबह परीक्षा में शामिल होने स्कूल गई थी, तभी यह दुर्घटना हुई।

रेशमा ने आईएएनएस को बताया, "हमें अध्यापकों ने परीक्षा देने के लिए निचले तल पर जाने के लिए कहा। जब हम नीचे जाने लगे तो लड़कों ने हमें धक्का देना आरंभ कर दिया। इसके कारण लड़कियां एक के ऊपर एक गिरने लगीं। लड़के हमारे ऊपर चढ़ गए। अध्यापकों ने लड़कों को हटाकर हमें बचाया।"

उसकी कुछ सहेलियां भी घायलों में शामिल हैं।

रेशमा ने कहा कि उसे कोई चोट नहीं आई लेकिन उसकी कई अन्य सहेलियां घायल और अचेत हो गईं।

कुछ अभिभावकों ने बताया कि यहां छेड़खानी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

बहरहाल मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस आरोप को अफवाह बताकर खारिज कर दिया।

स्कूल का दौरा करने के बाद दीक्षित ने संवाददाताओं से कहा, "कुछ छात्र ऊपर जा रहे थे और कुछ छात्र नीचे आ रहे थे..इसके कारण भगदड़ मची।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+