सीबीआई ने सरबजीत मामले में बूटा से पूछताछ की (लीड-1)
सीबीआई के प्रवक्ता हर्ष बहल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सीबीआई की दो सदस्यीय टीम ने बूटा सिंह से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में पूछताछ की। सुबह 11 बजे उनसे पूछताछ आरंभ हुई जो कि कुछ घंटे चली।"
पूछताछ का विस्तृत ब्योरा देने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा, "इससे अधिक मैं कुछ और जानकारी नहीं दे सकता। क्योंकि मामले की जांच चल रही है।"
पूछताछ के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बूटा सिंह ने कहा, "सीबीआई के लोगों ने मुझसे जो जानकारी मांगी वह मैंने दे दी।" सिंह ने इससे आगे कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
बूटा सिंह ने गत 31 अगस्त को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा था कि वह इस मामले की जांच में सीबीआई का सहयोग करने को तैयार हैं। इससे पहले बूटा सिंह ने कहा था कि वह संवैधानिक पद पर हैं और सीबीआई को उनसे पूछताछ करने का कोई अधिकार नहीं है।
ज्ञात हो कि गत 30 जुलाई को सरबजीत सिंह ऊर्फ स्वीटी सिंह को सीबीआई ने कथित रूप से एक करोड़ रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। उन्हें उसी रात गिरफ्तार कर मुंबई ले जाया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications