मंत्रिमंडल की बैठक में समलैंगिता पर नहीं हुई चर्चा (लीड-1)
गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले दिनों फैसला सुनाया था कि समलैंगिकता अपराध नहीं है। इस फैसले को हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस बारे में सरकार की राय मांगी है।
सोनी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होनी थी लेकिन चर्चा नहीं हो सकी। क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री बैठक में उपस्थित नहीं थे। वह अभी अमेरिका के दौरे पर हैं।"
यह पूछे जाने पर सर्वोच्च न्यायालय में सरकार की इस बारे में क्या राय रहेगी, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "इस मामले को अब कानून मंत्रालय देखेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications