नेपाल में बस नदी में गिरी, 20 की मौत (लीड-1)
काठमांडू जा रही इस बस में क्षमता से अधिक करीब 60 लोग सवार थे। सुंधुपालचौक जिले में सुकुटे गांव के पास यह बस करीब 30 मीटर नीचे सुनकोशी नदी में जा गिरी जिसमें पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से काफी पानी था।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नाव के जरिये लापता लोगों की तलाश का अभियान जारी था। शाम तक इस अभियान में चार लोगों को बचाया जा सका है।
पुलिस ने कहा कि अब तक 20 शवों को निकाला गया है। इनमें से अधिकतर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अब लापता हैं।
पुलिस ने बताया कि नदी में पानी के तेज बहाव की वजह से राहत अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।
नेपाल सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाओं वाले देशों में से एक है। इसकी वजह सड़कों की खराब दशा, पुराने वाहन और लापरवाह ड्राइवर हैं।
पश्चिमी नेपाल के दांग जिले में पिछले साल हुई सड़क दुर्घटना में 43 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications