नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ाई, 5 कर्मचारियों को अगवा किया
राउरकेला के पुलिस अधीक्षक दीप्तेश पटनायक ने कहा कि नक्सलियों ने गुरुवार को टोपाधिया जिले से स्टेशन मास्टर सहित रेलवे के पांच कर्मचारियों को अगवा कर लिया। नक्सलियों की संख्या 20 के आस-पास थी।
नक्सलियों ने राउरकेला-बरसुआ रेल पटरी को उड़ा दिया और रोक्सी के पास रेल पटरी को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने काल्टा में पुलिस चौकी और सामुदायिक केंद्र तथा टोडा में सीटू कार्यालय में आग लगा दी।
नक्सलियों ने गुरुवार को जिले में 24 घंटे के बंद का एलान किया था और उन 30 लोगों को छोड़ने की मांग की थी जिनको जिले की पुलिस ने नक्सलियों से तार जुड़े होने के संदेह में गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications