आरपीएफ के जवान ने एक लड़के को चलती ट्रेन से नीचे फेंका
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से मोहम्मद सल्लाउीन नाम का 13 वर्षीय लड़का सफर कर रहा था। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के समीप कुरहनी रेलवे स्टेशन के नजदीक उससे रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के जवान ने टिकट की मांग की परंतु उसके पास टिकट नहीं था जिसके कारण दोनों के बीच बहस होने लगी।
इससे नाराज आरपीएफ के एक जवान ने उस लड़के को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे लड़के का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि घायलावस्था में इसे मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका एक पैर काटना पड़ा।
इधर, आरपीएफ के एक अधिकारी का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा उस जवान का पता लगा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी जवान पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications