नेपाल में नदी में बस गिरी, 11 की मौत
यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब काठमांडू जा रही यह बस फिसलकर 30 मीटर गहरी सुनकोशी नदी में जा गिरी। बस में 50 यात्री सवार थे। इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोपहर तक 11 शवों को निकाला गया है। इस घटना में चार लोगों को बचा लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि अभी तक मात्र चार शवों की पहचान की जा सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications