रैगिंग के आरोप में 6 छात्र हिरासत में
पुलिस के अनुसार मथुरा स्थित गणेशी लाल अग्रवाल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी में बी.सी.ए. प्रथम वर्ष के एक छात्र की रैगिंग करने के आरोप में बी.टेक. द्वितीय वर्ष के छह छात्रों को हिरासत में लिया गया है।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.डी.पॉल्सन ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "हम कॉलेज के अधिकारियों के साथ मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ छात्रों पर आरोप है कि वे संस्थान में नए छात्रों का परिचय लेने के दौरान उनसे बलपूर्वक आपत्तिजनक कार्य करवाते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications