Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तर प्रदेश का फार्मूला हर राज्य में लागू नहीं हो सकता : राहुल

तमिलनाडु में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने आए राहुल ने उनके साथ कई बैठकों के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश फार्मूले के शिल्पकारों में मैं भी हूं। संसदीय चुनाव में पार्टी का यह फार्मूला सफल रहा लेकिन हर राज्य की परिस्थितियां अलग हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति अलग है। हमने वहां समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने की कोशिश की लेकिन अंतत: हमने अकेले दम चुनाव लड़ने का फैसला किया।"

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के फार्मूले को हर राज्य में लागू नहीं किया जा सकता। यह विचार खोखला भी साबित हो सकता है।"

दरअसल पत्रकार राहुल से यह जानना चाह रहे थे कि उत्तर प्रदेश में पार्टी ने जिस प्रकार अकेले दम चुनाव लड़ने का फार्मूला अपनाया था, क्या उसे तमिलनाडु में भी दोहराया जा सकता है। राहुल ने इन सवालों के जवाब में कहा कि राज्य में केंद्र में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और कांग्रेस एक दूसरे की सहयोगी हैं।

यह पूछे जाने कि अपने दौरे में उन्होंने डीएमके अध्यक्ष एम. करूणानिधि से मुलाकात क्यों नहीं की तो इसके जवाब में राहुल ने कहा, "मैंने अपने पिछले दोनों दौरों के दौरान भी करूणानिधिजी से मुलाकात नहीं की थी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उसका हमारे गठबंधन पर कोई असर होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+