भारत-पाक सरहद की निगहबानी करेंगी महिला सुरक्षाकर्मी

अमृतसर, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)में हाल ही में शामिल की गई महिला सुरक्षाकर्मी चंद ही घंटों में नया इतिहास रचने वाली हैं। शुक्रवार से पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा की निगहबानी के लिए पहली बार 178 महिला सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।

बीएसएफ के पंजाब सीमा के उप महानिरीक्षक जागीर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "सभी 178 महिला सुरक्षाकर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात किया जाएगा। प्रारंभ में सभी महिला सुरक्षाकर्मियों को पंजाब में भारत-पाक सीमा (553 किलोमीटर) पर तैनात किया जाएगा लेकिन बाद में इनमें से 60 को भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात किया जाएगा।"

महिला सुरक्षाकर्मियों को युद्ध संबंधी कार्यो का भार नहीं सौंपा जाएगा हालांकि बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि सभी 178 महिला सुरक्षाकर्मी हथियारों के इस्तेमाल, गश्त और युद्ध से संबंधित अन्य कार्यो में दक्ष हैं।

अधिकांश महिला सुरक्षाकर्मियों की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच है। सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षाकर्मी सीमा द्वारों की देखभाल करेंगी और खेती के लिए जाने वाली महिलाओं की तलाशी लेंगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यो के अलावा महिला सुरक्षाकर्मी सभी सीमा चौकियों (बीओपी) की भी निगरानी करेंगी।

महिला सुरक्षाकर्मियों के रहने लिए बीएसएफ ने क्वाटर्स बनाए हैं। सिंह ने कहा कि जहां ये क्वाटर्स नहीं बने हैं वहां महिलाओं के आवास की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

बीएसएफ में शामिल महिला सुरक्षाकर्मियों में अधिकांश पंजाब की हैं। इसके अलवा कुछ पश्चिम बंगाल और असम की हैं। इन सभी को 38 सप्ताह का प्रशिक्षण मिला है।

नई महिला सुरक्षाकर्मियों में 15 स्नातकोत्तर और 22 स्नातक हैं, जबकि 128 ने 12वीं तक की पढ़ाई की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+