नेपाल दौरे पर आएंगी भारतीय विदेश सचिव
पिछले माह पदभार संभालने के बाद से राव की यह पहली नेपाल यात्रा होगी। इससे पहले तत्कालीन विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने अप्रैल में नेपाल का दौरा किया था। उस वक्त कुछ लोगों ने उन्हें विरोधस्वरूप काला झंडा दिखा दिया था।
दो दिवसीय दौरे के दौरान राव प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल, विदेश मंत्री सुजाता कोइराला और अन्य मंत्रियों व अधिकारियों से मिलेंगी।
संभावना है कि राव विपक्ष के नेता और पूर्व प्राधनमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' से भी मुलाकात करें। प्रचंड की माओवादी पार्टी पिछले एक माह से संसद को नहीं चलने दे रही है।
इसके अलावा राव राष्ट्रपति राम बरन यादव से भी औपचारिक मुलाकात करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications