समलैंगिकता पर कोई फैसला नहीं ले सकी सरकार
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने गुरुवार को कहा कि समलैंगिकता के बारे में दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले पर कैसी प्रतिक्रिया की जाए इस बारे में अभी तक सरकार ने कोई फैसला नहीं किया है।
गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले दिनों फैसला सुनाया था कि समलैंगिकता अपराध नहीं है। इस फैसले को हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। सर्वोच्च न्यायालय ने इस बारे में सरकार की राय मांगी थी।
सोनी से यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह मुद्दा उठा। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "नहीं, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री बैठक में उपस्थित नहीं थे। इस मामले को अब कानून मंत्रालय देखेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications