केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 5 फीसदी वृद्धि
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेशनभोगियों के मंहगाई भत्ते में पांच फीसदी वृद्धि की है। यह वृद्धि गत एक जुलाई से प्रभावी होगी।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।
इस वृद्धि के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को अब उनके मूल वेतन का 27.77 फीसदी मंहगाई भत्ता मिलेगा।
सोनी ने कहा, "इस घोषणा से वर्ष 2009-10 के दौरान सरकार पर 2903.55 करोड़ रुपये का जबकि इसके बाद प्रति वर्ष 4355.35 करोड़ रुपये सालाना बोझ पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications