हथियारों से लदा यूएई का विमान कोलकाता से रवाना
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता विंग कमांडर (पूर्वी कमान) महेश उपासनी ने आईएएनएस को बताया, "यह विमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरुवार सुबह नौ बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।"
उपासनी ने कहा, "विमान को सीमा शुल्क अधिकारियों से जरूरी अनुमति मिल गई। इस विमान को उड़ान भरने की इजाजत देने से पहले भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने भी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कीं।"
गौरतलब है कि यूएई का विमान सी130जे अबूधाबी से चीन के जियाआंग के लिए रवाना हुआ था और इसी दौरान रविवार रात वह ईंधन भरने के लिए कोलकाता में उतरा था।
जांच में उसमें हथियार और विस्फोटक लदे पाए जाने के तत्काल बाद विमान को कब्जे में ले लिया गया। इस मसले पर यूएई की सरकार ने खेद भी जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications