संभवत: परमाणु हथियारों पर काम कर चुका है ईरान : अलबरदेई

विएना, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए)के प्रमुख मोहम्मद अलबरदेई ने उपलब्ध खुफिया जानकारियों के हवाले से कहा है कि यदि वे सही हैं तो ईरान संभवत: परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा पहले काम कर चुका है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अलबरदेई ने बुधवार को विएना में कहा कि उनकी एजेंसी को मिले दस्तावेज परमाणु मुखास्त्र ले जाने वाली मिसाइल के नवीकरण सहित बहुत से संदिग्ध ईरानी अध्ययनों की ओर इशारा करते हैं।

अलबरदेई ने कहा,"मैं वैज्ञानिक नहीं हूं, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि यदि यह सुचनाएं सही हैं तो इसकी प्रबल संभावना है कि वहां परमाणु हथियार बनाने की गतिविधियां चलाई गई थीं।"

अलबरदेई ने एजेंसी के बोर्ड की बैठक में ईरान से इन मुद्दों को स्पष्ट करने का अनुरोध किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+