भू-स्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग बंद
शिमला के पुलिस अधीक्षक कुलदीप शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बिलासपुर और मंडी शहरों के बीच कई जगहों पर भू-स्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग को बुधवार रात से बंद कर दिया गया।"
बुधवार को भी राजमार्ग बंद था लेकिन शाम को इसे खोला गया था।
अधिकारी ने कहा, "मार्ग को साफ करने का काम चल रहा है लेकिन बारिश के कारण इसमें दिक्कतें आ रही है। इसे गुरुवार शाम तक खोले जाने की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications