मुद्रास्फीति की दर शून्य से 0.12 फीसदी नीचे
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। पिछले माह की 29 तारीख को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश की मुद्रास्फीति की दर मामूली बढ़कर शून्य से 0.12 फीसदी नीचे हो गई। इससे पहले के सप्ताह के दौरान यह दर 0.21 फीसदी थी।
वर्ष 1995 में नए थोक मूल्य सूचकांक के शुरू होने के बाद से छह जून को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान पहली बार मुद्रास्फीति की दर नकारात्मक स्थिति में पहुंची थी।
गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सप्ताह के दौरान प्राथमिक व विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में बढ़ोतरी हुई जबकि ईंधन, बिजली, स्नेहक के सूचकांक में कोई बदलाव नहीं हुआ।
प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 0.3 फीसदी बढ़कर 270.4 से 271.2 हो गया जबकि विनिर्मित वस्तुओं का सूचकांक 0.2 फीसदी बढ़कर 207.5 से 207.9 हो गया।
ईंधन व बिजली सूचकांक में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और यह 343.3 पर बना रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications