चिदंबरम की अमेरिकी अधिकारियों से आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा
चिदंबरम ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल जेम्स जोंस से मुलाकात के दौरान मुंबई आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका और इन हमलों की अपनी धरती पर साजिश रचने वालों के खिलाफ पाक सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न करने के बारे में चर्चा की।
चिदंबरम ने ओबामा प्रशासन के दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों गृह सुरक्षा मंत्री जेनेट नेपोलिटानो और एटॉनी जनरल एरिक एच. होल्डर से भी चर्चा की।
चिदंबरम ने सीनेट की खुफिया मामलों की प्रवर समिति के प्रमुख सीनेटर डेनी फिएनस्टेन और कांग्रेस सदस्य सिल्वेस्टर रियेस से भी भेंट की।
चिदंबरम गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से भी मुलाकात करेंगे।
इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई, न्यूयार्क पुलिस विभाग और न्यूयार्क की खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने चिदंबरम को खुफिया तथा आतंकवाद निरोधक उपायों के बारे में जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications