मुंबई आतंकवादी हमलों पर कृष्णा से चर्चा करूंगा : कुरैशी
जियो टीवी ने गुरुवार को खबर दी कि बुधवार को यहां इफ्तार की दावत के बाद कुरैशी ने कहा कि न्यूयार्क में उनकी कृष्णा से मुलाकात हो सकती है। इस दौरान वह उनसे मुंबई आतंकवादी हमलों के बारे में चर्चा करेंगे।
कुरैशी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को मसले सुलझाने के लिए वार्ता करने की जरूरत है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि कश्मीर के मसले पर भारत के साथ वार्ता के लिए सभी संबद्ध पक्षों की बैठक बुलाई जाएगी।
पिछले साल 26-29 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इस कत्लेआम को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। इनमें से अजमल आमिर कसाब नाम के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications