नवाज शरीफ और लादेन में हुई थीं 5 मुलाकातें : खालिद ख्वाजा
खालिद ने एआरवाई न्यूज के कार्यक्रम 'इलेवंथ आवर' ने दावा किया कि उन्होंने ही लादेन के अनुरोध पर उसकी शरीफ के साथ ये मुलाकाते कराई थीं। उन्होंने दावा किया कि शरीफ और लादेन की पांच मुलाकातें हुई थीं। खालिद इस समय डिफेंस ऑफ ह्यूमन राइट्स संगठन के अध्यक्ष हैं।
बुधवार को दिए इस साक्षात्कार में खालिद ने कहा, "इन मुलाकातों से इंकार करने वालों को मैं चुनौती देता हूं और मैं इस बारे में ठोस सबूत उपलब्ध करा सकता हूं।"
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि शरीफ इस बारे में 'झूठ नहीं बोलेंगे।' खालिद ने कहा कि उन्होंने अल-कायदा सरगना से सैंकड़ों बार मुलाकात की थी लेकिन वे दोनों 11 सितंबर के बाद एक बार भी नहीं मिले।
दूसरी ओर पीएमएल-एन ने खालिद के दावे को निराधार बताते हुए इसका खंडन किया है। पार्टी के सूचना सचिव अहसान इकबाल ने एआरवाई न्यूज को बताया कि शरीफ और लादेन के बीच मुलाकातों का खालिद का दावा पूरी तरह बेतुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications