कनाडा में कानूनी रूप से ठगा महसूस कर रहा भारतीय परिवार
टोरंटो के बाहरी इलाके में स्थित ब्रैम्पटन सिटी के न्यायालय में एक 15 वर्षीय किशोर ने स्वीकार किया कि उसने 14 वर्षीय रवि धर्मदियाल की पिछले अक्टूबर में हत्या की थी। नौवीं कक्षा के छात्र रवि की स्कूल से घर लौटते समय चाकू मारकर हत्या की गई थी।
हत्या के दोषी ने अदालत को बताया कि खराब नशीली दवा बेचने के कारण उसने रवि की हत्या की।
कनाडा के कानून के अनुसार किशोर को अधिकतम सात वर्ष की सजा हो सकती है और उसमें दो वर्ष की जेल की कैद और पांच वर्ष का सामुदायिक निरीक्षण शामिल है।
वह पहले से ही जेल में है और सजा में कुछ माफी मिलने के बाद अगले आठ महीनों में कैद से रिहा हो सकता है।
मारे गए किशोर के चाचा ने कहा, " हम कानून द्वारा ठगा हुआ महसूस करते हैं। किसी का जीवन लेने की यही सजा है?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications