अलगावादी कश्मीरी नेता गिलानी रिहा
गिलानी की रिहाई तब संभव हो पाई है, जब राज्य के उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उस सार्वजनिक सुरक्षा कानून (पीएसए) को समाप्त कर दिया, जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
गिलानी को लगभग तीन महीनों से हिरासत में रखा गया था। दक्षिण कश्मीर के शोपियां कस्बे में दो महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी हत्या के बाद पूरी घाटी में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications