तमिलनाडु में 5 वर्षों में कांग्रेस की होगी सरकार : राहुल गांधी
गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "पिछले 40 सालों से कांग्रेस पार्टी तमिलनाडु में सत्ता में नहीं है। राज्य में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए मैं अनगिनत बार तमिलनाडु का दौरा करने को तैयार हूं।"
गांधी ने भरोसा दिलाया कि पार्टी को युवाओं के हाथों में सौंप दिया जाएगा। उन्होंने पांच सालों के भीतर राज्य में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए युवा कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने का आग्रह किया।
इसके पहले अन्ना विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए गांधी ने भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं से राजनीति में प्रवेश करने का आह्वान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications