विधानसभा की 20 सीटों पर गुरुवार को उपचुनाव
जिन 20 सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें सात सीटें गुजरात, सात सीटें बिहार, दो मध्य प्रदेश तथा उत्तराखंड, सिक्किम व दिल्ली की एक-एक सीट शामिल है।
गुजरात में चोटिला, जसदान, धोराजी, कोदिनार, दाहेगाम, सामी और दाता सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
बिहार में बोचाहा, वारिसनगर और चेनारी (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित), औराई, कल्याणपुर, रामगढ़ व चैनपुर सीटों के लिए उपचुनाव होंगे।
मध्य प्रदेश में गोहाड़ और तेंदुखेड़ा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश में तेक्काली सीट के लिए वोट डाले जाएंगे।
सिक्किम में नामची सिंगिथांग और उत्तराखंड में विकासनगर सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
दिल्ली में विधायक महाबल मिश्र (कांग्रेस) के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद द्वारका सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications