विधानसभा उपचुनाव के प्रथम चरण में 71 उम्मीदवार
राज्य के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुमार अंशुमाली ने बुधवार को बताया कि पहले चरण के उपचुनाव में बोचहा, औराई, कल्याणपुर, वारिसनगर, रामगढ़, चैनपुर और चेनारी विधानसभा में उपचुनाव कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 14,93,962 मतदाता 1,622 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इस चुनाव में पांच महिलाओं समेत कुल 71 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 24 निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
अंशुमाली के मुताबिक बोचहा, औराई, रामगढ़, चैनपुर और चेनारी में मतदान सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा जबकि अन्य क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
चुनाव के मद्देनजर सभी क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि नक्सल प्रभावित चेनारी तथा चैनपुर विधानसभा क्षेत्रों को पूरी तरह केंद्रीय अद्र्घसैनिक बलों के हवाले कर दिया गया है जबकि अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय अद्र्घसैनिक बलों के अलावा बिहार सैन्य पुलिस और जिला पुलिस बल तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि विधानसभा उपचुनाव के दूसरे चरण में 15 सितंबर को मतदान होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications