चीन में सोने की खान में आग, 13 खनिक फंसे
झेंगझाओ (चीन), 9 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के मध्य हेनान प्रांत में बुधवार सुबह सोने की एक खान में आग भड़कने से 13 खनिक वहीं फंस गए। इनमें से सात को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शहर के कोयला की खान से संबद्ध ब्यूरो के हवाले से खबर दी है कि लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका है।
ब्यूरो ने सात खनिकों को सुरक्षित बचाने के बाद 25 राहतकर्मियों का एक और राहत दल खान की आग में फंसे लेागों को बाहर निकालने के लिए भेजा है।
ब्यूरो के निदेशक लाइ जियांगओ ने बताया कि आग तड़के पांच बजे बिजली की तार की वजह से लगी। घटना के समय खनिक खदान में ही थे। हादसे के बाद उनमें से कुछ बचकर निकल भागने में कामयाब रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications