संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2010
परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अर्हता, शर्तो, पाठ्यक्रम और परीक्षा की योजना, आवेदन करने के दिशानिर्देश आदि के बारे में जानकारी के लिए 5 सितम्बर 2009 का रोजगार समाचार पत्र देख सकते हैं। परीक्षा का विस्तृत विवरण संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र देशभर के मुख्य डाकघरों से हासिल कर सकते हैं।
यूपीएससी में आवेदन पहुंचने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर, 2009 है। विदेशों और कुछ दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर, 2009 निर्धारित की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications