डीजीसीए के जांच दल ने वाईएसआर के हेलीकॉप्टरदुर्घटना स्थल का दौरा किया
चार सदस्यीय इस जांच दल का नेतृतव कर रहे 'पवन हंस' के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक, आर.के.त्यागी ने कुरनूल शहर में शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक की और नल्लामल्ला के घने जंगलों में स्थित दुर्घटना स्थल का दौरा किया।
त्यागी ने कुरनूल में संवाददाताओं को बताया कि जांच यथासंभव जल्द से जल्द पूरी की जाएगी और जांच की प्रगति रिपोर्ट एक वेबसाइट पर जारी की जाती रहेगी।
यह दल कुरनूल में तीन दिनों तक रुकेगा। यह दल वैज्ञानिक सुराग हासिल करने के लिए गुरुवार व शुक्रवार को दुर्घटना स्थल का दौरा करेगा।
त्यागी ने कहा कि उनका दल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के कर्मचारियों से पूछताछ करेगा, जो कि संपर्क टूटने के पहले तक हेलीकॉप्टर के पायलटों के साथ संपर्क में थे।
उन्होंने कहा, "हमने जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना स्थल से बरामद किए गए हेलीकॉप्टर के अवशेषों के विश्लेषण के बाद हमें कुछ जानकारी हासिल भी हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications