खराब मौसम के कारण उतरा हुड्डा का हेलीकॉप्टर (लीड-1)
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि हुड्डा का हेलीकॉप्टर नई दिल्ली से पंजाब के मुक्तसर जा रहा था तभी उसे हरियाणा के हिसार शहर में अचानक उतरना पड़ा।
कांग्रेस की राज्य इकाई की ओर से कहा गया है कि हुड्डा अपने निजी हेलीकॉप्टर के आपात स्थिति में उतरने के बाद सुरक्षित हैं।
कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रवक्ता सुरेंदर सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में कहा, "मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खराब मौसम के कारण अपने निजी हेलीकॉप्टर के आपात स्थिति में हिसार में उतरने के बाद पूरी तरह सुरक्षित हैं। वह हरियाणा के पूर्व राज्यपाल और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एच.एस. बरार को अपनी श्रद्धांजलि देने मुक्तसर जा रहे थे। हिसार में हेलीकॉप्टर के आपात स्थिति में उतरने के बाद हुड्डा सड़क मार्ग से दिल्ली लौट गए।"
हिसार के पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह विर्क ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पूरी तरह सुरक्षित ढंग से उतरा।
प्रशासन के सूत्रों के अनुसार हेलीकॉप्टर के पायलटों के सामने आगे मौसम खराब होने की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री ने सुरक्षित तरीके से उतरने का विकल्प चुना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications