दिल्ली में और बारिश का अनुमान
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार सुबह हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिन में और बारिश हो सकती है।
एक अधिकारी ने बताया, "बुधवार सुबह 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।" बारिश से शहर का तापमान में गिरावट आई।
अधिकारी ने कहा, "अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications