बिहार के 65 प्रखंड बाढ़ की चपेट में, कई नदियां उफान पर (लीड-1)

राज्य की कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा पटना में बनाए गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक राज्य की सोन, बागमती, कोसी तथा पुनपुन नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर गई हैं।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बुधवार को बताया कि पुनपुन नदी श्रीपालपुर में 1़ 42 मीटर तथा किंजर में 1़ 80 मीटर खतरे के निशान से उपर बह रही है, वहीं कोसी बलतारा में खतरे के निशान से 0़ 30 मीटर उपर बह रही है। बागमती नदी रूनीसैदपुर तथा बेनीबाद में खतरे के निशान को पार कर गई है। सोन नदी भी जपला में खतरे के निशान से 0़ 47 मीटर उपर बह रही है।

नालंदा जिले में बाढ़ का पानी सात प्रखंडों में प्रवेश कर गया है। हालांकि बाढ़ की स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। जिले मे पंचाने, जीराइन, सकरी तथा गोइठवा नदी अभी भी उफान पर है। मौसम को देखते हुए यह माना जा रहा है कि बाढ़ की स्थिति में अभी कोई खास सुधार नहीं होने वाला।

नालंदा के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि बिहारशरीफ को चंडी प्रखंड से जोड़ने वाली सड़क पर नूरसराय के पास सड़क पर दो फीट से ज्यादा पानी बह रहा है जिससे इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। हालांकि वे बताते हैं कि कई क्षेत्रों से पानी घटने की सूचना है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्य करने में मुश्किलें आ रही है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है तथा अनाज बांटा जा रहे है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया गया है। जहानाबाद तथा रोहतास जिले में भी कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। औरंगाबाद में सोन नदी की नहर का तटबंध बारूण थाना के महुआरी के पास टूट गया है जिससे आसपास के खेतों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

इधर, आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राज्य के 14 जिलों के 65 प्रखंडों की 508 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाकों में 1360 सरकारी तथा निजी नावों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा अब तक 5050 क्विंटल अनाज बाढ़ पीड़ितों के बीच आ गया है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 63 हो गयी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+